औरास (उन्नाव)। भारत सरकार द्वारा संचालित सूर्यदेव फाउंडेशन
महिला शक्ति योजना के माध्यम से शनिवार को बेरोजगार महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ब्लॉक औरास के नई बस्ती गांव के पास संडीला चकलवंशी मार्ग पर शनिवार को भारत सरकार द्वारा संचालित सूर्यदेव फउंडेशन महिला शक्ति योजना के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंकित एवं योजना संचालक नफीस खान ने बेरोजगार महिलाओं में राबिया खातून, बबीता गौतम, मैताली देवी, प्रांशी सहित दस महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया। अंकित ने बताया कि एक पखवारा बाद अन्य 60 बेरोजगार महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें दी जाएंगी। इसके बाद महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे बेरोजगार महिलाएं स्वरोजगार अपना कर आत्म निर्भर हो सकेगी। सूर्यदेव फाउंडेशन बेरोजगार महिलाओं के लिए वर्ष 2024 से लगातार कार्य कर रहा है।



